Video: Laila Majnu Second Song O Meri Laila Out Watch Now

'लैला मजनू' का गाना 'ओ मेरी लैला' हुआ रिलीज, दिल लेगी आतिफ असलम की आवाज

Laila Majnu Second Song O Meri Laila Out Watch Now


बाॅलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली और एकता कपूर की फिल्म ‘लैला मजनू’ का दूसरा गाना 'ओ मेरी लैला' हाल में रिलीज किया गया।

गाने को आतिफ असलम और ज्योतिका तंगरी ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है और गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे है। इस गाने में अविनाश तिवारी और तृप्ति दिमरी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपने इश्क का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

O Meri Laila | Laila Majnu | Atif Aslam & Jyotica Tangri

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह दो ऐसे शख्स के इर्द गिर्द बुनी गई है जो प्यार में इस कदर पड़ते है कि समाज से बगावत करने को भी तैयार हो जाते है। दुनिया भर की तमाम बंदिशों के बाद भी दोनों मिलते है और लोगों को दिखा देते है कि उनका प्यार सच्चा है।

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो आपको कोई भी जाना पहचाना चेहरा इसमें नजर नहीं आता। कैस यानी की मजनू के किरदार में अविनाश तिवारी नजर आ रहे हैं तो वहीं लैला के किरदार में तृप्ति दिमरी दिखाई दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन साजिद अली ने किया है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

laila majnu, second song, o meri laila out, imtiaaz ali, sajid ali
Laila Majnu Second Song O Meri Laila Out Watch Now
Video: Laila Majnu Second Song O Meri Laila Out Watch Now Video: Laila Majnu Second Song O Meri Laila Out Watch Now Reviewed by Comnetin on मंगलवार, अगस्त 14, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.