रिलीज हुआ फिल्म 'पटाखा' का दूसरा गाना, मलाइका के सैक्सी अदाएं करेंगी घायल
pataakha second Video song hello hello out watch now
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' का आइटम साॅन्ग 'हैलो हैलो' हाल ही में रिलीज किया गया। इस गाने में आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने सेक्सी मूव्स दिखा रही हैं। काफी समय से मलाइका के फैंस सिल्वर स्क्रीन पर उनका इंतजार कर रहे थे। इस गाने के जरिए मलाइका ने धमाकेदार एंट्री मारी है। गाने में मलाइका ब्लैक कलर की घाघरा चोली पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और आवाज रेखा भारद्वाज ने दी है।
इसके पहले फिल्म के पहले गाने 'तेरो बलमा' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है। दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हम उम्र लड़कों को फ्लर्ट भी करती हैं। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। इस फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।
pataakha second Video song hello hello out watch now
Reviewed by Comnetin
on
बुधवार, सितंबर 05, 2018
Rating:
