रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' की रिलीज एनाउंस कर दी गयी हे , खत्म होगा 11 महीने का इंतजार Rajinikanth. Akshay Kumar, 2 Point 0

रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' की रिलीज एनाउंस कर दी गयी हे , खत्म होगा 11 महीने का इंतजार

Rajinikanth. Akshay Kumar, 2 Point 0,  release date finalised: 29 Nov 2018, Directed by Shankar, Music by AR Rahman, BollyWood


बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 2.0 लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साथ में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट काफी लंबे समय से टलती आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पेंडिंग होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा था। कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई कि इस साल के अंत में ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म हो पाएगा, जिस कारण इसे अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। इस खबर के बाद से रजनी और अक्षय के फैंस भी काफी निराश हो गए थे।

लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा। तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उनके ट्वीट के अनुसार फिल्म इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के नए पोस्टर में एक बाज नजर आ रहा है और फिल्म की नई रिलीज डेट भी लिखी हुई है।

फिल्म के अब तक कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें रजनीकांत और अक्षय के लुक का खुलासा भी हो चुका है। अक्षय इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म 2.0 से अक्षय तमिल फिल्मों में भी एंट्री कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2.0 एशिया की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म में एमी जैक्सन नजर आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म इस साल पद्मावत के साथ रिलीज होने वाली थी।



Video : मौनी रॉय की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री फिल्म गोल्ड का पहला गाना हुआ रिलीज, Naino Ne Baandhi, Gold

B Day SPL रणवीर सिंह ने किया खुलासा डायरेक्टर्स के नंबर चुराकर मांगते थे काम, Ranveer Singh

Monica Dogra की टॉपलेस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, कराया न्यूड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल, TOPLESS PICTURES

 अन्य खबरों की जानकारी के लिए हमे फेसबुक पर ज्वाइन करे टवीटर  पर फॉलो करे

रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' की रिलीज एनाउंस कर दी गयी हे , खत्म होगा 11 महीने का इंतजार Rajinikanth. Akshay Kumar, 2 Point 0 रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' की रिलीज एनाउंस कर दी गयी हे , खत्म होगा 11 महीने का इंतजार   Rajinikanth. Akshay Kumar, 2 Point 0 Reviewed by Comnetin on मंगलवार, जुलाई 10, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.