एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 में नजर आएंगे सुशांत, कहानी में आ सकता है यह दिलचस्प मोड़, MSDHONI

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 में नजर आएंगे सुशांत, कहानी में आ सकता है यह दिलचस्प मोड़

MSDHONI , BOLLYWOOD


साल 2016 में धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल बनने जा रहा है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में धोनी के किरदार में नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत।

अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि इस बार धोनी के पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

Video : वीडियो : मैच के दौरान धोनी ने ठोकी अपनी जांघ , देखे वायरल वीडियो

इतना ही नहीं इस फिल्म में साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने तक के सफर को भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।

पिछली बार फिल्म में धोनी के निजी जीवन से जुड़े कुछ खास हिस्सों को नहीं छुआ गया था। तो फैंस को जरूर यह उम्मीद होगी कि क्या इस बार फिल्म में उन चीजों को दर्शाया जाएगा।

फैंस नहीं जानते होंगे कि धोनी का एक सगा भाई भी हैं। फिल्म में कहीं भी धोनी के बड़े भाई का जिक्र नहीं किया गया था। धोनी के भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी हैं जो कि उम्र में धोनी से 10 वर्ष बड़े हैं।

video : पापा एमएसधोनी को चीयर कर छोड़ अब बेटी जीवा धोनी किसी और प्लेयर को करने लगी हे चीयर। देखे वीडियो

धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में धोनी के बड़े भाई के बारे में कोई भी जानकारी दर्शको के साथ शेयर नहीं की थी। इसके अलावा उनके भाई के परिवार का जिक्र भी फिल्म में कहीं नहीं किया गया था। फिल्म में सिर्फ धोनी की बहन के बारे में ही दिखाया गया था।

एमएस धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 22 अक्टूबर 1971 में हुआ। फिल्म में धोनी की बड़ी बहन जयंती को दिखाया है, जिसने धोनी की सफलता में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।

नरेन्द्र सिंह धोनी पेशे से समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता रह चुके हैं। नवम्बर 2007 में नरेंद्र धोनी की शादी हुई थी। वर्तमान में वह पत्नी और 2 बच्चो के साथ रांची में रहते हैं।

PHOTOS : Check out hot bikini and swimwear pictures of Deepika Padukone

धोनी जब करीब 10 वर्ष के थे जब उनके बड़े नरेन्द्र ने घर छोड़ दिया था, हालांकि उनका और उनके परिवार का किसी प्रकार का मतभेद नहीं हैं और वह अकसर परिवार से मिलने आते रहते हैं।

यह फिल्म अगले साल तक निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म फ्लोर पर जा सकती है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी।

अन्य खबरों की जानकारी के लिए हमे फेसबुक पर ज्वाइन करे टवीटर  पर फॉलो करे।
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 में नजर आएंगे सुशांत, कहानी में आ सकता है यह दिलचस्प मोड़, MSDHONI एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 में नजर आएंगे सुशांत, कहानी में आ सकता है यह दिलचस्प मोड़, MSDHONI Reviewed by Comnetin on गुरुवार, जुलाई 05, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.