Photos: भांजे पृथ्वी को कंधे पर बिठाकर मस्ती करती नजर आईं कंगना, Kangana Ranaut

भांजे पृथ्वी को कंधे पर बिठाकर मस्ती करती नजर आईं  कंगना

Kangana Ranaut, Nephew Prithvi



बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों  में रहती हैं। हाल ही में कंगना की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कंगना अपने भांजे पृथ्वी को अपनी बांहों में उठाए हैं।

इस तस्वीर को कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। कंगना अपने भांजे से बहुत प्यार करती हैं।


पिछले दिनों भी कंगना और उनके भांजे की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह पृथ्वी को बोतल से दूध पिला रही हैं। पिछले कई दिनों से भांजे पृथ्वी के साथ मनाली के नए घर में समय बिता रही थीं।


वह पृथ्वी का काफी ख्याल भी रखती हैं। पृथ्वी का जन्म पिछले साल नंवबर में हुआ था। अब वह 4 महीने के हो चुके हैं।


फिल्मों की बात करें तो कंगना इन दिनों फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में बिजी हैं। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।


प्रकाश कोवेलामुडी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल 22 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। ब फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है।

Photos : भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा जल्द ही एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं, Monalisa

Photos: Salman की Race 3 के बाद चमकी जैकलिन की किस्मत, Jacqueline Fernandez

VIDEO: Achche Din Video, FANNEY KHAN का नया गाना रिलीज, Anil Kapoor, Aishwarya Rai Bachchan

Kangana Ranaut, Nephew Prithvi

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  COMNETIN.BLOGSPOT.COM के साथ

Photos: भांजे पृथ्वी को कंधे पर बिठाकर मस्ती करती नजर आईं कंगना, Kangana Ranaut Photos: भांजे पृथ्वी को कंधे पर बिठाकर मस्ती करती नजर आईं  कंगना, Kangana Ranaut Reviewed by Comnetin on सोमवार, जुलाई 23, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.