पहली बार दीपिका पादुकोण ने बताई ब्रेकअप की वजह, Deepika Padukone

पहली बार दीपिका पादुकोण ने बताई ब्रेकअप की वजह

Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone


पहली बार दीपिका पादुकोण ने बताई ब्रेकअप की वजह, किया रणबीर कपूर की ओर इशारा

रणवीर सिंह से पहले दीपिका, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। यह खबर पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खबरें आती रहती हैं। इस बीच एक और खबर सामने आ रही है और ये खबर रणबीर कपूर और दीपिका के ब्रेकअप को लेकर है।

जी हां, रणवीर से पहले दीपिका रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थी। कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचनाक उनके ब्रेकअप की खबरें आई और सब हैरान रह गए।  दीपिका से अलग होने के बाद रणबीर ने अपना रिश्ता बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा। इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा दिन तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद दीपिका पूरी तरह से टूट गई थी। वो उस दौरान काफी परेशान भी रहने लगी थी। पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने दिए इंटरव्यू में रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई।
उन्होंने किसी का नाम ना लेते हुए कहा कि, ‘वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने भी उन्हें बार-बार बताया की वो मुझे धोका दे रहे है। एक बार ऐसा कुछ हुआ की मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मुझे बहुत दुःख हुआ लेकिन सभी फीलिंग्स को किनारे करते हुए। मैंने उनसे अलग होने का बड़ा फैसला लिया।


दीपिका ने आगे इंटरव्यू में बताया, ‘मुझे पता था वो ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने हमारा रिश्ते को बचाने के लिए मुझ से भीख मांगी। इसके बाद मैंने उनको एक और मौका दिया लेकिन फिर से उन्होंने ने मेरा भरोसा तोडा। दीपिका ने बताया, ‘उनको मुझे धोखा देनी की आदत पड़ गई थी। उन्होंने कभी भी रिश्ते में होकर किसी को चीट नहीं किया है। उन्होंने आगे अपनी बात बताते हुए कहा, ‘उनके साथ रिश्ता टूटने के बाद मेरा रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। लेकिन समय के साथ चीजें बदलती गई और वो आगे बढ़ गई।

बता दें, दीपिका इनदिनों रणवीर के साथ रिलेशनशिप में है।  ये दोनों एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं और तो और खबर के मुताबिक ये दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले है।

शादी के बाद रानी जैसी जिंदगी जी रही Salman Khan की ये एक्ट्रेस, Asin

Bharat फिल्म का पहला लुक आया सामने, Salman Khan, Priyanka Chopra

Video: प्रियंका चोपड़ा कहने पर भड़की परि‍णीति, बोलीं- SHUT UP, Parineeti Chopra

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone broke up
Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  COMNETIN.BLOGSPOT.COM के साथ
पहली बार दीपिका पादुकोण ने बताई ब्रेकअप की वजह, Deepika Padukone पहली बार दीपिका पादुकोण ने बताई ब्रेकअप की वजह, Deepika Padukone Reviewed by Comnetin on बुधवार, जुलाई 25, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.