आम के फायदे, उपयोग और नुकसान : Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

आम के फायदे - Aam ke Fayde in Hindi

आम विटामिन, पॉली-फेनोलिक फ्लेवेनोएड एंटीऑक्‍सीडेंट्स, प्री-बायोटिक डाइट्री फाइबर्स और मिनरल्‍स से भरपूर है। इसमें कई तरह के विटामिंस जैसे कि विटामिन ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि शरीर की संपूर्ण सेहत में सुधार लाने में उपयोगी है। 

आम के फायदे, उपयोग और नुकसान – Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

आम के फायदे, उपयोग और नुकसान
आम के फायदे, उपयोग और नुकसान

आम का ताजा फल या इसकी चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। आम का अचार और रस भी खूब पसंद किया जाता है। कच्‍चे आम से बना आम पन्‍ना और मैंगो मिल्‍कशेक एवं आम रस भी पिया जाता है। बच्‍चों के लिए आम की जैम भी बना सकते हैं। कच्‍चे या अधपके आम पर नमक और मिर्च पाउडर बुरक कर भी खा सकते हैं।

अन्य भाषाओं में आम के नाम (Name of Mango in Different Languages?)

आम को भारत में भाषाई आधार पर भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। तो आइये जानते हैं आम के विभिन्न नाम कौन कौन से हैं।

वानस्‍पतिक नाम: मेंगीफेरा इंडिका

कुल नाम: एनाकार्डियासीए

सामान्‍य नाम: मैंगो, आम

संस्‍कृत : आम्र

हिंदी ; आम्ब / आम

अंग्रेजी ; मैंगो

गुजराती ; आम्बो

मराठी ; आम्बा

आम के प्रकार – Types of Mango in Hindi

वैसे तो दुनियाभर में आम की 400 से ज्यादा किस्म हैं, लेकिन उन सभी के बारे में बताना संभव नहीं है। इसलिए, हम आम की सबसे प्रसिद्ध प्रजातियों के बारे में बता रहे हैं।

साधारण आम

साधारण आम दो प्रकार के आम होते हैं जिसके एक प्रकार को देशी आम व दूसरे को रानी आम के नाम से जाना जाता है। जो आम उठली द्वारा पैदा किया जाता है उसको देशी आम कहा जाता है जबकि जो स्वयं ही उग आते हैं उनको रानी आम कहा जाता है। इस प्रकार के आमों का आकार छोटा होता है एवं स्वाद खट्टा मीठा होता है।

राजा आम

राजा आम बीज से उत्पन्न होता है जो साधारण आम से अधिक बड़ा होता है। बता दें कि साधारण आम कलमी आम की एक प्रजाति है।

दशहरी आम

दशहरी आम मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश के एक गांव की उपज है। दशहरी आम का नाम आम की लोकप्रिय किस्मों में सम्मलित है। आपको बता दें कि आकार में दशहरी आम लम्बा होता है वहीँ स्वाद में मीठा और रंग में हरा होता है। दशहरी आम को अधिकतर लोग चूसकर खाना ही पसंद करते हैं इसलिए इसको चूस कर खाने वाला आम भी कहा जाता है।

हिमसागर आम

हिमसागर आम मध्यम आकार का आम होता है जिसका रंग हरा होता है। बता दें कि हिमसागर आम मूलतः पश्चिमी बंगाल की उपज है जिसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है।

लंगड़ा आम

लंगड़ा आम का आकार अंडाकार होता है जिसकी मूलतः पैदावार उत्तरप्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में होती है। लंगड़ा आम का रंग हरा और पीला होता है एवं स्वाद में मीठा होता है।

बादामी आम

बादामी आम को कर्णाटक अल्फांसो आम भी कहा जाता है। बादामी आम की उपज सर्वाधिक कर्नाटक राज्य में होती है। इस आम का आकार बड़ा होता है व रंग पीला होता है। जो लोग अधिक मीठा आम खाना पसंद करते हैं उनके लिए बादामी आम लाजवाब है क्योंकि इसका स्वाद मीठा होता है।

तोतापरी आम

तोतापरी आम मुख्य रूप से श्रीलंका देश में पाया जाता है। यदि भारत की बात की जाए तो तोतापरी आम की उपज कर्नाटक, तेलंगाना में होती है। इसका आकार तोता जैसा होता है अर्थात इसकी ऊपर और नीचे से चोंच निकली हुई होती है व रंग हरा होता है इसलिए इसको तोतापरी नाम से जाना जाता है। तोतापरी आम का स्वाद अन्य आमों की प्रजाति की तुलना कम मीठा होता है।

सफेदा आम

सफेदा आम को बंगपाली आम के नाम से भी जाना जाता है जो आकार में अंडाकार व तिरछा होता है। सफेदा आम का उत्पादन मुख्य रूप से आंध्रप्रदेश में होता है। खास बात यह कि आम की इस प्रजाति का स्वाद खट्टा होता है।

लक्ष्मण भोग आम

लक्ष्मण भोग आम का उत्पादन मूलतः पश्चिमी बंगाल में होता है। इस प्रकार के आम का रंग पीला व स्वाद मीठा होता है।

नीलम आम

नीलम आम एक प्रचलित आम है जो मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में पाया जाता है। हालाँकि अन्य आमों की अपेक्षा इसका आकार छोटा है लेकिन स्वाद में लाजवाब होता है।

चौंसा आम

चौंसा आम मुख्य तौर से बिहार में होता है। चौंसा आम का रंग गोल्डन पीला होता है एवं इस प्रजाति के आम की अवाक ग्रीष्म ऋतू के अंत में होती है।

केसर आम

केसर आम की पैदावार गुजरात के सौराष्ट्र में की जाती है। इस आम का रंग और खुसबू केसर की तरह होती है इसलिए आम की इस प्रजाति को केसर आम के नाम से जाना जाता है।

मुलगोवा आम

मुलगोवा आम तमिलनाडु क्षेत्र में मुख्य रूप से पाया जाता जाता है। इस प्रकार के आम का आकार मध्यम एवं रंग हरा और पीला होता है।

अल्फांसो – महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उत्पन्न होता है।

हिमसागर – पश्चिम बंगाल में उत्पन्न होने वाला आम।

बंगनपल्ली – आंध्र प्रदेश में उत्पन्न होने वाला आम।

मनकुरद और मुसरद – यह आम गोवा में पाया जाता है।

मालदा – इसकी खेती बिहार के दीघा में होती है।

जर्दालू – यह भी बिहार में पाया जाने वाला आम है।

आम के फायदे – Benefits of Mango in Hindi

यहां हम गुणों और स्वाद से भरपूर आम के फायदे बता रहे हैं। नीचे हम न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी आम के फायदे बता रहे हैं।

आम रस के फायदे कैंसर से लड़ने के लिए - Mango for Cancer in Hindi

आम रस के फायदे कैंसर से लड़ने के लिए
आम रस के फायदे कैंसर से लड़ने के लिए

आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। इन तमाम खूबियों के कारण आम में कैंसर के खतरे को कम करने का गुण होता है।

आम में मौजूद एंटीकैंसर गुण को मैंगिफरिन (mangiferin) का नाम दिया गया है, जो फलों में पाया जाने वाला यौगिक है। मैंगिफरिन पेट व लिवर में कैंसर कोशिकाओं और अन्य ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं

आम के स्वास्थय लाभों में से एक है कैंसर से लड़ने की इसकी क्षमता। इसकी यह क्षमता इसमें मौजूद उत्तम विरोधी कैंसर गुण, उच्च फाइबर, विटामिन सी, कई फिनोल और एंजाइमों से आती है।

दिल के लिए आम खाने के फायदे - Mango is A Great Food for Heart in Hindi

ह्रदय स्वस्थ, तो आप स्वस्थ।आम के सेवन से दिल की बीमारी का भी खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, आम के मौसम में इसका सेवन करना न भूलें।

और पढ़ें –हार्ट में ब्लॉकेज के लक्षण, कारण, और घरेलू इलाज

रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए आम के फायदे - Mango ke Fayde for Boosting Immune System in Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में विटामिन-सी काफी मदद करता है और आम विटामिन-सी से भरपूर है। इसलिए, इसका सेवन न सिर्फ स्वाद के लिए, बल्कि अपनी सही सेहत के लिए भी करें।

यह त्वचा और मेम्ब्रेन के स्वास्थ्य को बनाये रखता है जिससे विभिन्न हानिकारक बैक्टीरिया और कवक के प्रवेश के खतरे को कम किया जा सकता है। विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखती है और संक्रामक कणों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को भी बढ़ावा देती है जिससे हमारी प्रतिरक्षा और भी मजबूत बन जाती है।

आम 25 विभिन्न प्रकार के कैरोटेनॉयड्स से भी भरपूर है जो प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वास्थ्य पर सकरात्मक प्रभाव डालते हैं। एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली आसानी से सर्दी, फ्लू और संक्रमण से लड़ आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

आम के फायदे करें कोलेस्ट्रॉल को कम - Mango for Lowering Cholesterol in Hindi

जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचना है, वो भी आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। यह एचडीएल (उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर कोलेस्ट्रॉल, विशेष रूप से 'खराब' एल.डी.एल (LDL) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इसके अलावा यह रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मदद करता है। यही नहीं आम 'अच्छा' एच.डी.एल (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है।

इसके अतिरिक्त, आम पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे ह्रदय की गति और रक्त-चाप नियंत्रण में रहता है और दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। 

पाचन के लिए आम के फायदे - Mango for Digestion in Hindi

पाचन के लिए आम के फायदे
पाचन के लिए आम के फायदे

आम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसमें लैक्सेटिव (laxative) यानी पेट को साफ करने का गुण होता है। यहां तक कि इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। जब कब्ज की परेशानी नहीं होगी, तो पाचन शक्ति में भी सुधार होगा। साथ ही आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, इस कारण से भी पाचन शक्ति में सुधार होता है ।

इसके अलावा, यह फल कब्ज और पेट के अल्सर से राहत प्रदान करने में भी सक्षम है। आम में ऐसे एंजाइम उपस्थित है जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को उर्जा में बदलने को बढ़ावा मिलता है। नियमित आधार पर दोनों ही कच्चे व पके हुए आम खाने से पाचन-शक्ति में सुधार आता है और विभिन्न प्रकार के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों का खतरा कम हो जाता है।

संभोग और शुक्राणु के लिए आम के फायदे - Aam ke Fayde for Sexual life in Hindi

आम में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण मौजूद होते हैं, जो संभोग की इच्छा को बढ़ा सकते हैं। आम में मौजूद विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन (vitamin E and beta-carotene) का मिश्रण शुक्राणुओं को नष्ट होने से बचा सकता है। 

आम एक उत्तम कामोद्दीपक फल भी है। आम विटामिन ई का एक समृद्ध स्रोत है जो सेक्स हार्मोन को विनियमित करने और कामेच्छा को बढ़ावा देने में मददगार है।

आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी उच्च मात्रा में निहित है जो सेक्स हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक तत्वों में से एक हैं। आम पुरुषों में हिस्टामिन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो संभोग सुख तक पहुँचने के लिए आवश्यक है। 

और पढ़ें – शीघ्रपतन के इलाज के लिए घरेलू उपचार

आम खाने के फायदे लाएं दृष्टि में सुधार - Mango for Eye Health in Hindi

विटामिन-ए की कमी का असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है।

ऐसे में आम का सेवन आंखों को स्वस्थ रख सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है। 

मानव आंख के दो प्रमुख कैरोटेनॉइड हैं – ल्यूटिन और जियाजैंथिन (lutein and zeaxanthin)। आम को जियाजैंथिन का समृद्ध स्रोत माना गया है और यह आंखों को स्वास्थ्य रखने में मदद कर सकता है। यह उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचा सकता है।

आम में उच्च मात्रा में मौजूद विटामिन ए नेत्र स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन ए अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है और रतौंधी, मोतियाबिंद, धब्बेदार अध: पतन, शुष्क आँखें, मुलायम कॉर्निया और सामान्य नेत्र असुविधा जैसे विभिन्न आंख से संबंधित विकारों से आँखों की रक्षा करता है।

आम में बीटा कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और बीटा करयप्टोसानथीन जैसे फ्लावोनोइड्स भी अच्छी मात्रा में निहित हैं, जो अच्छा दृष्टि के लिए आवश्यक हैं।

और पढ़ें: आंखों का दर्द कम करने के लिए घरेलू उपचार

आम फल के फायदे रखें स्मरण-शक्ति को तीव्र - Mango for Memory in Hindi

आम फल के फायदे रखें स्मरण-शक्ति को तीव्र
आम फल के फायदे रखें स्मरण-शक्ति को तीव्र

अगर आम खाने के फायदे देखें, तो आम दिमाग को तेज रखने के लिए और याददाश्त मजबूत करने में भी मदद करता है। आम में मौजूद बायोएक्टिव घटक दिमाग को स्वस्थ रखता है।

आम में उपस्थित ग्लुटामिन एसिड स्मृति को बढ़ावा देने और मानसिक सतर्कता को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, आम विटामिन बी -6 से भी भरपूर है जो मस्तिष्क की कार्यशीलता को बनाये रखता है और उसमें सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है।

और पढ़ें: याददाश्त बढ़ाने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद

ब्लड प्रेशर के लिए आम के फायदे - Mango Regulates High Blood Pressure in Hindi

अगर बात करें उच्च रक्तचाप की, तो आम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। उच्च रक्तचाप की वजह से लोगों को ह्रदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आम का सेवन किया जाए, तो यह बहुत लाभकारी हो सकता है। इसलिए, अगर ब्लड प्रेशर के खतरे से बचना है, तो आम के मौसम में इसका सेवन जरूर करें।

गर्मी से बचाव के लिए कच्चे आम के फायदे - Mango ke Fayde for Heat Stroke in Hindi

यह शरीर को गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा यानी लू से बचा सकता है। गर्मी के दिन में पके आम का जूस पीने से गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि हाइड्रेट भी करता है। कई लोग लू लगने से और बुखार आने से कच्चे आम को उबालकर शरीर पर लगाते हैं

हीट स्ट्रोक होने का खतरा कम करने के लिए, यह अनिवार्य है कि आपके शरीर में तरल पदार्थ का स्तर उच्च हों। आम पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो शरीर में सोडियम के स्वस्थ स्तर को बनाये रखने में सहायक है। शरीर में स्वस्थ सोडियम का स्तर, शरीर के तरल पदार्थ के स्तर को नियंत्रित करता है और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।

और पढ़ें: प्याज करे लू को बेअसर

डायबिटीज के लिए आम के फायदे - Mango Regulates Diabetes in Hindi

डायबिटीज के लिए आम के फायदे
डायबिटीज के लिए आम के फायदे

मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीज कई चीजों को खाने से कतराते हैं। मोटे लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। आम में फाइबर और मैंगिफरिन होता है। इतना ही नहीं एक अन्य अध्ययन से साबित हुआ है कि आम के छिलके के अर्क में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं।

मोटापे से ग्रस्त लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के स्तर में सुधार करते हैं। इतना ही नहीं, जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है, उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को भी कम किया जा सकता है। 

ऐसे में मधुमेह रोगी अपनी स्वास्थ्य स्थिति और शुगर लेवल के अनुसार डॉक्टरी सलाह के बाद आम को आहार में शामिल कर सकते हैं।

गर्भावस्था में आम खाने के फायदे - Mango is Beneficial for Pregnant Woman in Hindi

गर्भावस्था के दौरान भी आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्भवती महिला को पोषक तत्व और पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है, खासकर विटामिन-ए की। ऐसे में आम का सेवन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि आम विटामिन-ए से भरपूर होता है। फिर भी इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। 

अगर किसी को गर्भकालीन मधुमेह है, तो आम के सेवन से पहले डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें: गर्भावस्था में फायदेमंद टमाटर

वजन कम करने के लिए आम के फायदे - Mango Aids in Weight Loss in Hindi

आजकल मोटापा या बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में आम को शामिल कर सकते हैं। सिर्फ आम ही नहीं एक अध्ययन के अनुसार आम का छिलका भी मददगार साबित हो सकता है। 

आम में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है।  इसलिए, अपने आहार में आम को जरूर शामिल करें। वहीं, अगर कोई वजन कम करने के किसी खास डाइट पर निर्भर है, तो विशेषज्ञ के निर्देश के बाद ही आम को अपने डाइट प्लान में शामिल करें।

और पढ़ें: वजन घटाने में मददगार पपीता

अस्थमा या दमा के लिए आम के फायदे - Mango can Heal Respiratory Problems in Hindi

अस्थमा या दमा के लिए आम के फायदे
अस्थमा या दमा के लिए आम के फायदे 

दमा के मरीज भी आम का सेवन कर सकते हैं। आम में एंटी-अस्थमैटिक गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण दमा के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। 

आम में विटामिन सी भी मौजूद होता है। वहीं, एक अन्य अध्ययन के अनुसार, विटामिन-सी एलर्जी की समस्या को कम कर सकता है और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। 

सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि इसकी गुठली भी दमा के लिए फायदेमंद हो सकती है। जिन्हें एलर्जी की समस्या है या जिन्हें किसी खास तरह के फल या खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, तो वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।

और पढ़ें: दमा की दवा में कमरख लाभदायक

किडनी स्टोन के लिए आम के फायदे - Mango can Save from Stone Problems in Hindi

गुर्दे की पथरी यानी किडनी स्टोन से बचाव के लिए भी आम का सेवन लाभकारी हो सकता है। आम विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, यह विटामिन ऑक्सालेट पथरी को कम कर सकता है। ऐसे में किडनी स्टोन से बचाव के लिए आम का सेवन किया जा सकता है।

हड्डियों को बनाता है बलशाली आम - Incredible Benefits of The Mango Fruit in Hindi

आम में विटामिन-ए और सी मौजूद होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आम में ल्यूपॉल (lupeol) नामक एक यौगिक भी होता है, जो सूजन और गठिया से बचाव कर सकता है।

आम में आयरन पाया जाता है जो हड्डियों को बलशाली बनाने में प्रभावी होता है।

और पढ़ें: हड्डियां करे मजबूत चुकंदर का सेवन

खून की कमी यानी एनीमिया में आम के फायदे - Mango Generates Blood in Body in Hindi

खून की कमी यानी एनीमिया में आम के फायदे
खून की कमी यानी एनीमिया में आम के फायदे

असंतुलित आहार, गलत जीवनशैली, बीमारी आदि कारणों की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। खून की कमी से निजात पाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना आवश्यक होता है। यदि आप आयरन युक्त खाद पदार्थ की खोज कर रहें हैं तो आपको बता दें कि आम में आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

आम का फूल भी खून की कमी में काफी फायदेमंद हो सकता है। आम कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है। आम में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता हैऔर एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

और पढ़ें: अनार के सेवन से एनीमिया में फायदा

डायरिया के लिए आम के फायदे - Mind Blowing Benefits of The Mango in Hindi

आम और आम के बीज में एंटी-डायरियल (Anti-diarrheal) गुण मौजूद होते हैं। बल्कि आम के पत्ते भी लाभकारी हो सकते हैं। आम के पत्ते टैनिन से भरपूर होते हैं और डायरिया के इलाज के लिए इसे सुखाकर खाया जा सकता है

थायराइड के लिए आम के फायदे - Mango Keeps Your Thyroid Gland Healthy in Hindi

थायराइड के लिए आम के फायदे
थायराइड के लिए आम के फायदे

थायराइड की समस्या को ठीक करने के लिए भी आम का सेवन किया जा सकता है। 

आम, खरबूजा और तरबूज के छिलके के मिश्रण के सेवन से थायराइड हॉर्मोन संतुलित होते हैं और थायराइड की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आपको इन तीनों छिलकों के मिश्रण का पाउडर बाजार में सप्लीमेंट के तौर पर मिल सकता है।

और पढ़ें: थायराइड के इलाज में सहायक है अंगूर

लिवर के लिए आम के फायदे - Mango Protects Your Liver and Spleen in Hindi

पेट से जुड़ी समस्याओं में लिवर की परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस स्थिति में डॉक्टर से बात करके आप आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आम में हेपटोप्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) गुण होते हैं, जिस कारण यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है

और पढ़ें: लिवर को स्वस्थ बनाती है नारंगी

मलेरिया से बचाव के लिए आम के फायदे - Mango Protects from Malaria in Hindi

मलेरिया मच्छरों से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। 

आम के छाल के अर्क में  एंटी-मलेरियल गुण मौजूद होता है। इसके छाल का अर्क मलेरिया के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, बेहतर है इसके उपयोग से पहले डॉक्टरी सलाह ली जाए।

और पढ़ें: मलेरिया से बचाव करती है जंगली तुलसी

त्वचा के लिए आम के फायदे - Mango is Good for Skin Health in Hindi

देखभाल के अभाव के कारण और प्रदूषण की वजह से त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। इस स्थिति में फलों का सेवन खासकर आम का सेवन लाभकारी हो सकता है। 

आम में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन (विटामिन-ए का ही एक रूप) पाया जाता है। कैरोटीनॉयड त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं । बीटा-कैरोटीन भी एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है, जो त्वचा को पराबैंगनी किरणों से बचाता है।

अगर आप कील-मुंहासों से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में आम को शामिल कर सकते हैं । साथ ही आम में मौजूद विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाता है और झुर्रियों के शुरुआती लक्षणों को कम कर सकता है।

और पढ़ें: नींबू से मुहांसे और चेहरे की झुर्रियों का इलाज

बालों के लिए आम के फायदे - Mango Nourishes Your Hair in Hindi

बालों के लिए आम के फायदे
बालों के लिए आम के फायदे

बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके अलावा भी आम में कई पौष्टिक तत्व हैं, जो बालों को घना और चमकदार बना सकते हैं।

आम में प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन सी सहित कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में कारगर सिद्ध होते हैं।

और पढ़ें: बेजान बालों में चमक लाये शिकाकाई

आम का उपयोग – How to Use Mango in Hindi

यदि आपने अभी तक आम का उपयोग केवल फल के रूप में किया है तो आज हम आपको आम के कुछ ऐसे उपयोग बताएँगे जिसके बाद आप इस फल की तरफ और भी जयादा आकर्षित होंगे लगेंगे। तो चलिए आम के विभिन्न इस्तेमाल देखते हैं।

1. आम का उपयोग आप आम पापड़ के रूप में कर सकते हैं।

2. जैम के रूप में आम का उपयोग किया जा सकता है।

3. दूध में मिलाकर आम का इस्तेमाल आमरस के रूप में कर सकते हैं।

4. आम आइसक्रीम बनाकर आम का उपयोग किया जा सकता है।

5. आम का इस्तेमाल आचार के रूप कर सकते हैं।

6. चटनी के लिए आम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. कच्चे आम का उपयोग सब्जी के रूप में किया जा सकता है।

8. कच्चे आम का उपयोग आप पना के रूप में भी कर सकते हैं।

9. आम का मैंगो शेक बना कर भी पिया जाता है।

10. फ्रूट सलाद में आप आम को इस्तेमाल कर सकते हैं।

11. इसके अलावा, खाने में आमचूर पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है।

12. आप चाहें तो कच्चे आम की सब्जी और चटनी भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

आम के नुकसान – Side Effects of Mango in Hindi

वैसे तो आम के सेवन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव बहुत ही दुर्लभ है परंतु यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो आपको इसके कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। इसके कुछ नुकसान निम्नलिखित हैं -

  • आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।

  • आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।

  • जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।

  • गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।

  • जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।

  • कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।

  • केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है।

  • इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में निहित है जिसके अत्यधिक सेवन से आपको दस्त की शिकायत हो सकती है।

  • इसमें बहुत अधिक कैलोरीज होती है जो आपके शरीर के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं है परंतु इससे आपके वजन में बढ़ोतरी हो सकती है।

  • संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।

जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटाें के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें। आम का पूरा फायदा लेने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें।

और पढ़ें:

अनानास के फायदे

बेर या बदर के फायदे

केला के औषधीय गुण, फायदे और उपयोग

गन्ना के फायदे, उपयोग और सेवन के तरीके 

आम के फायदे, उपयोग और नुकसान : Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi आम के फायदे, उपयोग और नुकसान : Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi Reviewed by Comnetin on रविवार, अक्तूबर 15, 2023 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.